Search

 
 
 

आदित्यपुर : एशिया कप क्रिकेट टी 20 में कमेंट्री करेंगे आकाशवाणी जमशेदपुर के शाहिद अनवर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में आयोजित 15वें एशिया कप क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है. इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों के बीच 13 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे. आकशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क प्रसारण में सभी मैचों का आंखों देखा हाल प्रसारित किया जा रहा है. आकशवाणी जमशेदपुर के वरीय उद्घोषक और अंतरराष्ट्रीय खेल कमेंट्रेटर शाहिद अनवर 30 अगस्त को शारजाह में खेले जाने वाले अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच की हिंदी में कमेंट्री करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-corona-earned-the-sculptors-of-chaupat-said-we-are-left-behind-by-five-years/">जमशेदपुर

: कोरोना ने चौपट की मूर्तिकारों की कमाई, कहा- पांच साल पीछे छूट गए हम
आकशवाणी के एफएम रेनबो और राष्ट्रीय प्रसारण में इसे कहीं भी सुना जा सकता है. विश्व कप क्रिकेट और अन्य कई विश्व स्तरीय खेल स्पर्धाओं में देश के लिए कमेंट्री कर चुके शाहिद अनवर इसे बड़ा अवसर मान रहे हैं. आकशवाणी जमशेदपुर के अधिकारियों ने बधाई दी है और इसे गर्व का अवसर बताया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही