Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक शाहिद करेंगे टी-20 विश्व कप की रेडियो पर कमेंट्री

[caption id="attachment_452228" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Adityapur-Comentry.jpg"

alt="" width="600" height="633" /> वरिष्ठ उद्घोषक शाहिद अनवर.[/caption] Adityapur (Sanjeev Mehta) : ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों 8वें टी-20 विश्व कप क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. क्वालीफ़ायर राउंड के बाद अब सुपर 12 के मैच प्रगति पर हैं. आकाशवाणी भारत में बड़े पैमाने इन मैचों का प्रसारण कर रही है. आकशवाणी जमशेदपुर के वरीय उद्घोषक और अंतरराष्ट्रीय खेल कमेंटेटर शाहिद अनवर का टी 20 विश्व कप क्रिकेट में कमेंट्री करने के लिए चयन हुआ है. 24 अक्टूबर को दिन में एक बजे से ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच, और 25 अक्टूबर को शाम 4 बजे से मेजबान ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैचों की हिंदी में कमेंट्री शाहिद अनवर करेंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cardholders-are-not-getting-kerosene-oil-since-april/">घाटशिला

: कार्डधारियों को अप्रैल माह से नहीं मिल रहा है केरोसिन तेल

कई एकदिवसीय विश्व कप क्रिकेट मैचों में कर चुके हैं कमेंट्री

इससे पहले भी कई टी-20 और एक दिवसीय विश्व कप क्रिकेट मैचों में शाहिद कमेंट्री कर चुके हैं. हाल ही में गुजरात में सम्पन्न हुए नेशनल गेम्स की राष्ट्रीय प्रसारण में कवरेज और रिपोर्टिंग कर चुके शाहिद अनवर इसे बड़ा और महत्वपूर्ण अवसर मान रहे हैं. 2011 में विश्व कप क्रिकेट में रेडियो पर 11 मैचों की एंकरिंग भी की है. आकाशवाणी के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही