Search

 
 
 

आदित्यपुर : सामर्थ्य ने गरीब बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री का वितरण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार की शाम दीपावली की पूर्व संध्या पर हरिओम नगर स्थित रिक्शा कॉलोनी में बस्ती के बच्चों के बीच स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स, क्रेयॉन कलर, वाटर कलर इत्यादि पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. इसके साथ ही बच्चों के बीच खेल सामग्री के रूप में बैडमिंटन, टेनिस रैकेट, बैट-बॉल, टेनिस बॉल, फुटबॉल, चॉकलेट, गुब्बारा इत्यादि सामग्री बांटी गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-expansion-of-jmm-district-committee-ram-hansda-became-district-vice-president/">आदित्यपुर

: झामुमो जिला कमेटी का विस्तार, राम हांसदा बने जिला उपाध्यक्ष

बच्चों के चेहरे खिले

सामर्थ्य संस्था की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा कि हाल में आई बाढ़ के कारण इन बच्चों के पठन-पाठन के साथ-साथ खेल सामग्री भी बर्बाद हो गई थी. इसी के मद्देनजर बच्चों के बीच सामग्री बांटी गई है. अपनी जरूरत का सामान पाकर बच्चे भी काफी खुश हैं. त्योहार की सार्थकता तभी है जब हम सभी इस को मिलकर हंसी खुशी से मनाएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-raghuvar-das-launched-the-song-hey-chhathi-mai/">जमशेदपुर

: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लांच की “हे छठी माई” गीत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही