Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : स्तन कैंसर से पीड़ित महिला को शनिदेव भक्त मंडली ने की आर्थिक मदद

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) अपने सामाजिक दायित्व के तहत शुक्रवार को गम्हरिया के डूंगरी कुल्ही की रहने वाली कैंसर पीड़ित महिला लक्ष्मी मार्डी को स्तन कैंसर का इलाज कराने हेतु 32000 रुपये की आर्थिक मदद की है. पीड़िता को उसके पति छोड़ चुके हैं. उनके साथ में तीन बच्चे भी हैं जिसका पालन पोषण वह खुद करती है. लक्ष्मी का खुद का घर नहीं है. उसकी बड़ी लड़की सोनिया बास्के अपने परिवार का भरण पोषण का दायित्व संभालती है. ऐसे हालात में लक्ष्मी के कैंसर से पीड़ित होने की सूचना मंडली की मिली, जिसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल लक्ष्मी को एमटीएमएच ले जाया गया जहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया और पैसे की मदद की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sagar-had-snatched-money-so-found-him-alone-and-killed-him/">जमशेदपुर

: सागर ने की थी रुपये की छिनतई इसलिए अकेला पाकर कर दी हत्या

111 सेव लाइफ नर्सिंग होम में चल रहा है पीड़िता का इलाज

पीड़ित महिला लक्ष्मी मार्डी को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ दिलाने के लिए भी आवेदन कराया गया है. सरकार की तरफ से भी इलाज की हरी झंडी मिल चुकी है. तत्काल लक्ष्मी का इलाज 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम में चल रहा है जहां उसके इलाज का खर्च मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से होगा. इस नेक कार्य में मंडली संरक्षक देबव्रत घोष के साथ नरेश कुमार टुडू, मंटू सिंह मोदक, गौरंगो धर, रतन सिंह मुंडा, कैलाश नाथ मंडल, दीपक महतो, राजेश वर्मा, सोनिया बास्के आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही