Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शेर-ए-पंजाब ग्रुप को जियाडा ने दंडाधिकारी नियुक्त कर दिलाया कब्जा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के आरआईटी मोड़ स्थित यूनाइटेड प्रेस नामक कंपनी में उत्पादन बंद दिखकार जियाडा द्वारा बिडिंग के जरिए शेर- ए- पंजाब ग्रुप को आवंटित कर दिया गया था. बुधवार को जियाडा प्रशासन द्वारा शेर- ए- पंजाब ग्रुप को करीब 8 हजार वर्गमीटर भूखंड पर कब्जा दिलाया गया. माैके पर दंडा​​​धि​कारी और पुलिस बल के जवान मौजूद थे. इस संबंध में शेर-ए-पंजाब ग्रुप के गुरचरण सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब सवा करोड़ रुपए चुका कर उक्त भूखंड को जियाडा से प्राप्त किया है. अब इसमें होटल खोलने की योजना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/adityapur-dr-shyama-prasad-mukherjee-remembered-on-his-birth-anniversary-bjp-workers-paid-tribute/">चाईबासा

: शौचालय, स्नानघर की पानी आपूर्ति बन्द होने से ग्रामीण परेशान

हाई कोर्ट में लंबित है मामला 

वहीं यूनाइटेड प्रेस के सतीश छाबड़ा की पुत्रवधू पूनम छाबड़ा ने बताया कि जियाडा द्वारा गलत तरीके से उनकी जमीन को दूसरी कंपनी को दे दिया गया है. उन्होंने बताया कि उक्त कंपनी में अभी भी कार्य चल रहा है, और उनके द्वारा रेंट और बिजली बिल का भुगतान भी किया जा रहा है. मामला हाई कोर्ट में लंबित है, बावजूद इसके जियाडा प्रशासन ने जबरन उनकी कंपनी पर दूसरे को कब्जा दिला दिया है. यह सरासर गलत है और असंवैधानिक है. वहीं बतौर दंड​धिकारी मौके पर तैनात जियाडा के अधिकारी ने बताया कि उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आदेश प्राप्त हुआ है. सुरक्षा बलों की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराते हुए आवंटी को इसे सौंपा जा रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही