Search

 
 
 

Adityapur : सरायकेला में शिवभक्तों ने निकाली विशाल कांवर यात्रा

 
  • संजय नदी से जल भर कर बाबा बुद्धेश्वर भोलेनाथ शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सावन की तीसरी सोमवारी पर सरायकेला में युवा भैरव संघ और अपना चौक ने विशाल कांवर यात्रा निकाली. शिवभक्त सुबह पांच बजे हजारों की संख्या में संजय नदी पहुंचे और पवित्र जल भरकर कांवर यात्रा प्रारंभ की. यह कांवर यात्रा करीब 10 किलोमीटर की थी. कांवरियों ने सरायकेला के कूदरसाई स्थित बाबा बुद्धेश्वर भोलेनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया. इस कांवड़ यात्रा में सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं लीपू महंती भी शामिल रहे और कांवरियों की हौसलाफजाई की. मंदिर पहुंचने के बाद सभी कांवरियों ने कतारबद्ध होकर बाबा बुद्धेश्वर भोलेनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सुख- शांति और समृद्धि की कामना की. वहीं पूरे मार्ग में जगह-जगह सेवादारों ने कांवरियों की सेवा के लिए शिविर भी लगाए थे. जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे. सदर अस्पताल के समीप मेडिकल कैंप भी लगाया गया था. वहीं सुरक्षा को लेकर उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Adityapur-Jalabhishek-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : Adityapu">https://lagatar.in/adityapu-nit-jamshedpur-srishti-chiraniya-1-23-crore-package/">Adityapu

: एनआईटी जमशेदपुर की सृष्टि चिरानिया को 1.23 करोड़ का पैकेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही