Search

 
 
 

आदित्यपुर : शराब पीने वालों से शराब की एमआरपी से अधिक पैसे लेने पर दुकानदार हिरासत में

 
Adityapur (sanjeev mehta) : सरायकेला जिले में हाल में सरकार द्वारा खोले गए अंग्रेजी शराब की दुकानों में दुकानदार मैक्सिमम रिटेल प्राइस (एमआरपी) से अधिक पैसे ले रहे थे. लगातार इसकी शिकायत आबकारी विभाग को मिल रही थी. शुक्रवार की रात आबकारी विभाग की टीम इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आदित्यपुर के कई शराब दुकानों में औचक छापेमारी की, जिसमें उन्हें शिकायत की पुष्टि हुई है. इंस्पेक्टर देवेश ने कहा कि फिलहाल इन्हें हिदायत दी जा रही है. अगर दोबारा ये ऐसा करते पकड़े जाएंगे या किसी भी दुकान की अधिक पैसे लेने की शिकायत मिली तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Adityapur-Sharab-Dukan-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/coronas-increasing-speed-again-increased-tension-15940-new-patients-found-in-24-hours-in-the-country-20-deaths/">कोरोना

की बढ़ती रफ्तार ने फिर बढ़ायी टेंशन, देश में 24 घंटे में मिले 15940 नये मरीज, 20 मौतें
आबकारी इंस्पेक्टर ने इमली चौक स्थित शराब दुकान के संचालक को एमआरपी से अधिक पैसे वसूलने के लिए दोषी पाए जाने पर विभाग ने हिरासत में लिया है. बता दें कि लगातार आदित्यपुर क्षेत्र के शराब दुकानदारों द्वारा एमआरपी से अधिक पैसे लेने की शिकायतें विभाग को मिल रही थी. इसके बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की गई है. विभाग की कार्रवाई के बाद शराब दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही