Search

 
 
 

आदित्यपुर : जन वितरण प्रणाली के दुकानदार गए हड़ताल पर, प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य भर के जन वितरण प्रणाली दुकानदार मंगलवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए है. सभी ने प्रखंड कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया हैं. इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव सह कोल्हान प्रमंडल संयोजक फुलकांत झा के नेतृत्व में पीडीएस दुकानदार धरना पर बैठे हैं. इस संबंध में फुलकांत झा ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में राज्य के सभी जविप्र के दुकानदारों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू किया है. तीन दिनों तक सभी हड़ताल पर रहेंगे. इस कारण जनवितरण प्रणाली की सभी दुकानें सात से नौ फरवरी तक बंद रहेगी. इसमें कुल 5 लाख 34 हजार जन वितरण प्रणाली दुकानदार और महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य इस देशव्यापी हड़ताल में शामिल है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-187th-birth-anniversary-of-ramakrishna-paramahansa-dev-and-the-anniversary-of-the-ashram-will-be-celebrated-on-february-26-at-mataji-ashram/">जमशेदपुर

: माताजी आश्रम में रामकृष्ण परमहंस देव की 187 वीं जयंती व आश्रम का वार्षिकोत्सव 26 फरवरी को

विधानसभा के समक्ष होगा धरना-प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि उनकी मांगे राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक वर्ष 2016 से लंबित है. इसे लगातार सरकार अनदेखा कर रही है. इस बावत कई बार सरकार से गुहार लगाई गई. किन्तु सरकार द्वारा उसपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. तत्पश्चात, विवश होकर राज्य के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो रहे हैं. आगामी 15 दिनों में राज्य स्तरीय समिति एसोसिएशन से वार्ता नहीं करती है तो सभी डीलरों द्वारा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इस दौरान देव प्रकाश देवता, शीतल प्रसाद साहू, राधेश्याम सोनार, बिनोद राम, जितेन्द्र दास, बगुन बेसरा, धनंजय दास, श्रवण राम आदि धरना पर मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही