Search

आदित्यपुर : दोपहर दो बजे से निकलेगी श्रीकृष्ण रुक्मिणी रथ यात्रा, विदेशी भक्त होंगे शामिल

Adityapur (Sanjeev Mehta)भारतीय कृष्ण भावनामृत संघ की ओर से शुक्रवार को कृष्ण रुक्मिणी रथ यात्रा का आयोजन किया गया है. यह रथ यात्रा दोपहर दो बजे आदित्यपुर सालडीह बस्ती हरि मंदिर से शुरू होकर आशियाना होते हुए आदित्यपुर खरकाई नदी पुल होते हुए वापस अटल पार्क पहुंचेगी. उसके बाद संध्या 7:00 बजे से श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा. वहीं 23 सितम्बर को राधा अष्टमी मनाई जाएगी. संस्था के मुख्य संरक्षक अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने बताया कि विदेशी कृष्ण भक्त इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. जो कि रथयात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे. उन्होंने बताया कि वे इन दिनों बीमार चल रहे हैं, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह पर आधारित यह आयोजन धूमधाम से सम्पन्न होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Adityapur-Boby.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : निज्जर">https://lagatar.in/allegations-of-indias-involvement-in-nijjars-murder-based-on-intelligence-canada/">निज्जर

की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप खुफिया जानकारी पर आधारित : कनाडा
श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह संगठन आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी ने बताया कि पूर्व डिप्टी मेयर अमित कुमार सिंह ने नगरवासियों से उक्त अनुष्ठान में सम्मिलित होकर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक अमित कुमार सिंह, अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, सनातन प्रमाणिक, भजहरि तंतुबाई, महासचिव नील पदमा विश्वास, सचिव जूली महतो, सुभाष गोराई, खीर देवी, संजीव कुमार सिंह, बाबू तांती, कोषाध्यक्ष चंद्रावती महतो, सह कोषाध्यक्ष जामिनी दास, खुदीराम दास, संरक्षक बरजो राम हांसदा, राजरानी महतो, सुधीर कुमार सिंह, डॉक्टर नथुनी सिंह, प्रकाश मेहता, द्वारिका बलराम, भक्तो महतो, मंटू महतो, वन बिहारी महतो, जितेन सरकार, परशुराम गोप, रवि गोप, जितेंद्र पलाय, बापी राय, सुभाष थापा, सपन कुमार दास, भंडारी महतो, दयतारी मुखी, शुरूपद प्रधान, गोपाल चंद्र गोराई, गोपाल आदि लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp