Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अनाथ कन्या के विवाह में श्री शनिदेव भक्त मंडली ने की मदद

Adityapur (Sanjeev Mehta) : श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट अपने स्लोगन एक पहल समाज के लिए को जारी रखते हुए गुरुवार को एक अनाथ कन्या की शादी में मदद की. राजनगर के मुरहीडीह की रहने वाली भवानी ब्युरा जिनके माता पिता नहीं हैं की शादी में उपहार भेंट कर मदद पहुंचाया. स्वर्गीय विद्याधर ब्यूरा और स्वर्गीय संगीता ब्यूरा की बेटी भवानी बचपन से अनाथ है. मंडली के सदस्य गोपाल माइती ने सदस्यों को भवानी के बारे में बताया जिसके बाद शनिदेव भक्तों ने भवानी के चाचा प्रमोद ब्युरा से संपर्क किया और उन्हें भवानी ब्युरा की शादी में मदद की पेशकश की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-stood-up-against-the-removal-of-shopkeepers-from-burmamines-nml-chowk/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस एनएमएल चौक से दुकानदारों को हटाए जाने के विरोध में खड़े हुए विधायक सरयू राय

शुक्रवार को होनी है भवानी की शादी

भवानी की शादी 12 मई (शुक्रवार) को होनी है. जिसे देखते हुए गुरुवार को शनिदेव भक्तों ने भवानी की शादी में उपहार स्वरूप एक स्टील पलंग, एक स्टील आलमारी, एक ड्रेसिंग टेबल उनके गांव राजनगर जाकर भेंट की है. इस पुनीत कार्य में मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष, सचिव उज्ज्वल घोष, मंटू सिंह मोदक, सत्यम घोष, रतन सिंह मुंडा, अरविंद बारीक, गोपाल माइती, नरेश कुमार टुडू, मिलन कांति आदि ने सहभागिता निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही