Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : निर्धन कन्या के विवाह में श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने की मदद

Adityapur (Sanjeev Mehta) : एक पहल समाज के लिए इस नारे के साथ सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) अपने सामाजिक दायित्व का लगातार निर्वहन कर रहा हैं. रविवार को एक निर्धन अनाथ कन्या के विवाह के लिए ट्रस्ट ने करीब एक लाख रुपये की सामग्री प्रदान की है. गम्हरिया स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के समीप जगन्नाथपुर में रहने वाली मौसमी दास के विवाह में ट्रस्ट ने मदद की है. मौसमी के पिता अनादि दास की मृत्यु हो चुकी है. इनकी माता अंजू बाला दास किसी तरह मौसमी समेत चार बच्चों का लालन-पालन कर रही है. मौसमी अंजुबाला की दूसरी बेटी है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-a-herd-of-elephants-reached-rajabasa-forest-by-creating-disturbance-in-kaliyam-panchayat/">चाकुलिया

: कालियाम पंचायत में उपद्रव मचाकर हाथियों का झुंड पहुंचा राजाबासा जंगल

मायके में बच्चों के साथ रहती है अंजुबाला

मौसमी की शादी 17 अप्रैल को जायदा मंदिर में होनी है. अंजुबाला को चार बेटियां ही है. जिसे वह अपनी मायके में ही रखकर पाल पास रही है. ट्रस्ट ने रविवार को उनके आवास पर जाकर उपहार सामग्री के रूप में एक स्टील पलंग, एक ड्रेसिंग टेबल, एक स्टील अलमारी भेंट किया. इस पुनीत कार्य के साक्षी रहे मंडली संरक्षक देवव्रत घोष, राजेश चाचरा, गौरंगो धर, विश्वजीत नंदी, बिट्टू नायक, आशीष दे, महेश्वर नंदी, बिष्णु दास, रतन सिंह मुंडा, अजय मंडल, नरेश कुमार टुडू, गणेश सरकार, जगजीवन महतो, अंजू बाला दास, राजेश वर्मा, दीपक महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही