Search

Adityapur : स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति

Adityapur (Sanjeev Mehta) : स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शाम 7 बजे करेंगे. बता दें कि आदित्यपुर 2 के रोड नंबर 12-14 में पिछले 50 वर्षों से यहां की कमेटी पूजा करती आ रही है. बता दें कि कमेटी ने समुद्री जहाज पर स्थित मां दुर्गा मंदिर की आकृति का पंडाल बनाया गया है. पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू ने बताया कि यह वर्ष समिति का स्वर्ण जयंती वर्ष है और इसे बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. पंडाल का मॉडल समुद्र की लहरों में चलती नाव का है. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-enrollment-continues-through-lateral-entry-in-classes-9th-and-11th-in-jawahar-navodaya-vidyalaya/">Baharagoda

  : जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं कक्षा में लेटरल एंट्री से नामांकन जारी
उन्होंने बताया कि पूजा का कुल बजट लगभग 10 लाख रुपए का है. साथ ही षष्ठी तिथि 9.10.2024 बुधवार को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गरबा कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है. पूजा को सम्पन्न कराने में पूजा समिति के चेयरमैन जितेंद्रनाथ मिश्रा, महासचिव बिनोद सिंह, संयोजक निरंजन मिश्रा, संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष सागर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, यजमान स्वप्निल सिंह, अमित सिंह, अखिलेश झा, मंटू उपाध्याय, समेत पूजा समिति के अन्य सदस्य लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-shakti-is-worshiped-in-the-form-of-mother-it-is-a-symbol-of-womens-respect-champai/">Adityapur

: मां के रूप में शक्ति की पूजा होती है, यह नारी सम्मान का प्रतीक – चंपाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp