Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शीतला-हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 शीतला-हनुमान मंदिर में 25 जनवरी से आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ में शनिवार को मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे, उन्हें बनारस से भागवत कथा सुनाने आये आचार्य सुधांधू कौशिक से आशीष लिया. मौके पर उनका स्वागत यज्ञ कमेटी के मुख्य संरक्षक पुरेन्द्र नारायण सिंह ने स्वागत किया. कॉलोनीवासियों से मंत्री बन्ना गुप्ता बोले कि धर्म से डिगो नहीं और अधर्म के रास्ते पर कभी मत चलो. उन्होंने धर्म को राजनीति से परे बताया और ऐसा करने वाले दलों का भगवान के द्वारा कभी माफ नहीं किये जाने की बातें कहीं. बता दें कि आदित्यपुर 2 रोड नंबर 16 के शीतला-हनुमान मंदिर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ 25 जनवरी से चल रहा है जो 31 जनवरी तक चलेगा. भागवत कथा प्रतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक बनारस के पधारे कौशिक महाराज सुना रहे हैं. इसे भी पढ़ें : तिरंगे">https://lagatar.in/returned-from-london-across-seven-seas-in-the-longing-of-tricolor/">तिरंगे

की ललक में सात समंदर पार लंदन से लौटे वतन
इस आयोजन में पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, सतीश शर्मा, सुरेश धारी, पार्षद मालती देवी के अलावा भागवत कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेश शुक्ला, उपाध्यक्ष संजय कुमार, कोषाध्यक्ष ज्ञानवी देवी, संजीव द्वीवेदी, जितेन्द्र पांडेय, रविन्द्र पांडेय, सचिन्द्र झा, मुनचुन झा, बैकुंठ चौधरी, एसबी सिंह, इंद्रजीत तिवारी सक्रिय रूप से लगे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही