Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : इंसाफ की आस लगाए बैठी है पूर्व विधायक साधुचरण महतो की पुत्री श्वेता

Adityapur (Sanjeev Mehta) :  19 फरवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराकर इंसाफ की आस लगाए बैठी है. पूर्व विधायक साधुचरण महतो की पुत्री श्वेता महतो को अब तक इंसाफ नहीं मिला है. आदित्यपुर पुलिस भी मामला दर्ज कर चुपचाप बैठ गई है. बता दें कि श्वेता महतो ने अपने पति सुमित महतो और सास पुरुलिया बड़ा बाजार निवासी के विरुद्ध पांच लाख रुपये दहेज के लिए मांगने का आरोप लगाते हुए घर से निकाल देने का आरोप लगाई है. आदित्यपुर पुलिस ने श्वेता महतो के लिखित शिकायत पर थाना में कांड संख्या 66/2023, दिनांक 19 फरवरी 2023 को भादवि की धारा 341, 323, 498 ए, 504 और 506 के साथ ही 3/4 डीपी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dishome-baha-bonga-festival-celebrated-in-kherwal-dishome-jaher-gad-bantola/">घाटशिला

: खेरवाल दिशोम जाहेर गाड़ बनटोला में मनाया गया दिशोम बाहा बोंगा पर्व

पति करने वाला है दूसरी शादी

लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है. जिससे श्वेता महतो चिंतित है. उसने बताया कि उसे विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि उसका पति सुमित महतो ने दूसरी शादी के लिए कोर्ट में आवेदन किया है. ऐसे में उसका क्या होगा. इधर केस की अनुसंधान पदाधिकारी एसआई एसएस लकड़ा ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है. आरोपी पर गैर जमानती धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज है, उसकी गिरफ्तारी जरूर होगी वह भागा फिर रहा है. बता दें पूर्व विधायक साधु चरण महतो की पुत्री श्वेता महतो ने माता पिता के विरुद्ध पुरुलिया जाकर मंदिर में सुमित महतो से शादी कर ली थी. जिसके बाद कुछ दिनों तक साधु चरण महतो ने श्वेता की शादी को एक्सेप्ट नहीं किया था. जबकि उनका निधन हो गया है तो उनके दामाद अब श्वेता से पांच लाख रुपये बतौर दहेज की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-due-to-maintenance-work-in-feeder-line-power-supply-will-be-interrupted-for-4-hours/">घाटशिला

: फीडर लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही