Search

 
 
 

Adityapur : आर्म्स एक्ट में फरार अमन खान समेत छह आरोपियों को भेजा जेल

 
  • ऑपरेशन प्रहरी के तहत आदित्यपुर पुलिस का स्पेशल ड्राइव
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. इनमें चार फरार वारंटी शामिल है. इस संबंध में थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि बीते 18 अप्रैल से आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे मुस्लिम बस्ती निवासी अमन खान उर्फ लड्डू गिरफ्तार किया गया है. वह कुख्यात कादिम खान का बेटा है. इसके साथ ही फरार वारंटी रवि गोप उर्फ लुकरू, बागुन तिउ और गोपाल दास उर्फ चौड़ा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि एसपी मुकेश लुणायत द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहरी” योजना के तहत स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. यह गिरफ्तारियां उसी कड़ी का एक हिस्सा है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-ho-preparations-for-second-official-language-day-begin/">Chaibasa

: आदिवासी हो द्वितीय राजभाषा दिवस की तैयारी शुरू

चोरी में प्रयुक्त वाहन भी किया जब्त

थाना प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर से शनिवार की सरिया चोरी मामले में दो युवकों समीर गोराइ और विलियम कुमार को भी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. इस मामले में सरिया और चोरी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है. सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि बीते एक हफ्ते में आदित्यपुर पुलिस ने एक दर्जन से भी ज्यादा अलग-अलग मामलों के वारंटियों और अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही