Search

 
 
 

आदित्यपुर : महाशिवरात्रि की रात कांड्रा मध्य बस्ती में गुटीय संघर्ष में छह घायल

 
  • पुलिस दोनों पक्ष की शिकायत पर कर रही है कार्रवाई
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा में महाशिवरात्रि की रात जहां पूरा क्षेत्र बाबा भोलेनाथ की आराधना में जुटा रहा, वहीं कांड्रा थाना अन्तर्गत मध्य बस्ती में जमकर बवाल मचा और मारपीट की घटना घटी है. जिसमें कई महिला- पुरुष घायल हुए हैं. घटना को लेकर अक्रोशित मध्य बस्ती से सैकड़ों लोग कांड्रा थाना पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले खेल के दौरान दो लोगों के बीच कहासुनी हुई थी जो पूजा के दिन हिंसा और मारपीट में तब्दील हो गई. इस घटना को लेकर पीड़ितों ने कांड्रा थाना में मामला दर्ज करवाया. बाद में आरोपी भी थाना पहुंचे और प्रथम पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-elderly-man-burnt-to-death-due-to-fire-in-apartment/">रांची

: अपार्टमेंट में आग लगने से बुजुर्ग की जलकर मौत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Marpit-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पीड़िता सोमा सिंह के आवेदन अनुसार लगभग 50 लड़कों का झुंड द्वारा कई घरों में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़खानी, छिनतई, विकलांग लड़की के साथ मारपीट एवं लड़कों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व आगे मिलने पर मारकर फेंक देने की धमकी देने का इल्जाम लगाया है. सोमा सिंह ने नीरज सिंह, धीरज सिंह, सूरज सिंह, संजय महतो, आकाश कालिंदी, बबलू मंडल, सौरभ आचार्य, गौरभ आचार्य, शक्ति आचार्य, श्याम सरदार, बिट्टू लोहार के साथ इनके अन्य साथियों को आरोपी बनाते हुए इनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही