Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अप्रेंटिसशिप के नाम पर स्किल्ड छात्रों का बड़ी कंपनियों में होता है शोषण

Advertisement
Advertisement
  • टाटा समूह की कंपनियां भी इसमें शामिल
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत श्रम सचिव को लिखा पत्र
  • न्यूनतम वेतनमान दिलाने और तकनीकी शिक्षा को अव्वल बनाने की मांग
Adityapur (Sanjeev Mehta)देश में अप्रेंटिसशिप के नाम पर स्किल्ड छात्रों का बड़ी बड़ी कंपनियों में शोषण हो रहा है. यह आरोप एक बुद्धिजीवी नागरिक और आरटीआई कार्यकर्ता प्रो. एसके महतो ने लगाया है. प्रो. महतो ने इससे संबंधित एक पत्र देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत श्रम विभाग के सचिव को लिखा है. और पॉलीटेक्निक, आईटीआई करने वाले छात्रों को अप्रेंटिसशिप के दौरान कम से कम न्यूनतम वेतनमान दिलाने औऱ उनकी तकनीकी शिक्षा को अव्वल बनाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-153-dsps-transferred-before-lok-sabha-elections-satyakam-becomes-sdpo-of-patna-sadar/">बिहार

: लोस चुनाव से पहले 167 DSP का तबादला, सत्यकाम बने पटना सदर के SDPO
प्रो. महतो ने पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय इस्पात मंत्री, राज्यपाल झारखंड, मुख्यमंत्री झारखण्ड, मुख्य सचिव, श्रम सचिव, उपाध्यक्ष टाटा स्टील, उप श्रम आयुक्त पूर्वी सिंहभूम को भी भेजा है. पत्र में प्रो. महतो ने कहा है कि जमशेदपुर में वर्ष 1907 में मेसर्स टाटा स्टील प्लांट की स्थापना हुई है. और इसकी स्थापना के लगभग 117 वर्ष पूरे हो चुके हैं. लेकिन इस कंपनी एवम इसकी अनुषांगिक ईकाइयों ने आजतक इस राज्य एवम देश के बच्चों के भविष्य के लिए तकनीकी शिक्षा का द्वार शायद कभी खोलने का प्रयास नहीं किया है. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/bihar-police-alert-regarding-holi-holiday-canceled-from-20-to-28-march/">होली

को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, 20 से 28 मार्च तक छुट्टी रद्द की
उनके विकास एवं शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया है. केवल वे अपने संगठनों के माध्यम से देश एवम राज्य के कुछ अप्रेंटिस बच्चों से बहुत ही कम पारिश्रमिक पर न्यूनतम 8 घंटे से अधिक कठिन कार्य लेते हैं. उन्हें प्लांट के विभिन्न मशीनों पर दिन रात पारिश्रमिक करवाकर उनसे हार्डवर्क लेते हैं. इस अवधि में न तो उन्हें आवास, न ही चिकित्सा और न ही नौकरी की पूर्ण गारंटी सहित कोई अतिरिक्त सुविधा दी जाती है. ऐसे अप्रेंटिस करने वाले बच्चे एवम उनका परिवार अपने परिवार के भरण पोषण एवम भविष्य में स्थायी नौकरी की आस में अपने आगे की तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने से बिल्कुल वंचित रह जाते हैं. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-migrant-laborer-dies-in-jammu-family-members-fear-murder/">पांकी

: प्रवासी मजदूर की जम्मू में मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी
टाटा स्टील में नौकरी पाने की आस में एक अप्रेंटिस के रूप मे देश के लाखों बच्चों ने अबतक दिन रात मशीनों पर एक अकुशल मजदूर की तरह कामकर विगत 117 वर्षों से समय और ज़िंदगी बर्बाद कर चुके हैं. उनसे कंपनी द्वारा इतना कठिन परिश्रम करवाया जाता है कि उन्हें आगे की तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्लांट से बिल्कुल फुर्सत नहीं मिलती है और अगर मिलती भी है तो वे थक - हारकर अपने आगे की दिनचर्या में लग जाते है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-religious-fanatic-police-brutalized-tribal-girls-angry-villagers-held-the-police-hostage-for-hours/">धनबाद

: आदिवासी युवतियों के साथ धर्माबांध पुलिस ने की बर्बरता, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को घंटों बंधक बनाया
इस तरह ऐसे बच्चों के तकनीकी शिक्षा प्रायः अवरुद्ध हो जाते हैं. वे सिर्फ मैट्रिक उत्तीर्ण तक ही सीमित रह जाते हैं, उनका तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विकास और भविष्य शून्य हो जाता है. अगर प्रतिवर्ष किसी देश के ऐसे लाखों बच्चों का तकनीकी शिक्षा का ह्रास हो रहा है तो वह देश क्या तरक्की करेगा ? देश का भविष्य आज के हमारे बच्चों की पीढियों पर निर्भर है. अगर इसी तरह देश में इनकी तकनीकी शिक्षा का ह्रास लगातार होता रहेगा तो हमारा देश अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत काफी नीचे पायदान पर आ जाएगा. अतः महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधान मंत्री से सादर अनुरोध करना चाहता हूं कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसी सभी कंपनियों के लिए सख्त कानून बनाएं कि वे देश के भविष्य के साथ वे तकनीकी शिक्षा में कोई बाधक न हों और न ही खिलवाड़ कर सके. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rape-victim-refused-to-take-rs-2-lakh-said-in-court-i-want-justice/">धनबाद

: दुष्कर्म पीड़िता ने 2 लाख लेने से किया इनकार, कोर्ट में कहा- मुझे न्याय चाहिए

आदित्यपुर : इसरो का प्रतिनिधिमंडल सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर से मिला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-ISRO-GST.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)इंडस्ट्रियल एस्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन (इसरो ) का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष रुपेश कतरियार के नेतृत्व मे सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर विनोद कुमार गुप्ता से बिष्टुपुर स्थित उनके मुख्यालय में मिला. सर्वप्रथम श्री गुप्ता का अभिनन्दन किया. जिसके उपरांत औद्योगिक क्षेत्र के लघु एवं मध्यम उद्योगों के अपने संगठन सदस्यों द्वारा उठाई गई जीएसटी विभाग से आ रही बहुत सी समस्याओं के निवारण एवं विभाग के ध्यानाकर्षण हेतु मांग को देखते हुए समस्याओं को रेखांकित कर एक 5 सूत्री मांग पत्र भी श्री गुप्ता को सौंपा. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-153-dsps-transferred-before-lok-sabha-elections-satyakam-becomes-sdpo-of-patna-sadar/">बिहार

: लोस चुनाव से पहले 167 DSP का तबादला, सत्यकाम बने पटना सदर के SDPO
सभी बातों को गुप्ता ने ध्यान से सुना और बिंदुवार सभी के संभावित निवारण हेतु सकारात्मक कदम उठाने की बात कही. श्री गुप्ता से उद्यमियों की वार्ता सकारात्मक रही. श्री गुप्ता ने छोटे उद्यमियों से अपनी वैधानिक जरूरतों को समय से पूरा करने में संगठन के हस्तक्षेप की बात रखी ताकि डिफाल्टर्स की संख्या में कमी आ सके. इस मौके पर जीएसटी सुप्रीटेंडेंट धनंजय कुमार भी उपस्थित थे. प्रतिनिधि मंडल में हंसराज जैन, रमन सिंह, अमृतपाल राही, एडवोकेट पंकज झा, संदीप मिश्रा, समीर सिंह, सौरव चौधरी, राजीव शुक्ला, उत्तम कुमार, पंकज कुमार और अवनीत मूतरेजा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rape-victim-refused-to-take-rs-2-lakh-said-in-court-i-want-justice/">धनबाद

: दुष्कर्म पीड़िता ने 2 लाख लेने से किया इनकार, कोर्ट में कहा- मुझे न्याय चाहिए

अनिल पासवान लोजपा के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Anil-Paswan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर निवासी अनिल पासवान लोजपा का पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनका मनोनयन गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने किया है. इस मौके पे पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, कोल्हान प्रभारी दयाशंकर मिश्र एवं प्रदेश सचिव मनोज पासवान भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-migrant-laborer-dies-in-jammu-family-members-fear-murder/">पांकी

: प्रवासी मजदूर की जम्मू में मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी
बता दें कि गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में गठबंधन दल को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रदेश कार्यालय में पूरे झारखंड के जिला अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारियों, कोल्हान प्रभारी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के अध्यक्षता में संपन्न हुई है. इसमें झारखंड के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही