Search

 
 
 

आदित्यपुर : सोये हुए पति-पत्नी को सांप ने डंसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सोमवार की देर रात आरआईटी थाना क्षेत्र के पार्वतीपुर गांव में जहरीले सांप ने सोये हुए पति-पत्नी को डंस लिया. दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. सुबह इलाज के क्रम में पति बिरंची महतो की मौत हो गई, जबकि पत्नी अंजना महतो की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : बेतिया">https://lagatar.in/bettiah-high-speed-thar-crushed-five-people-three-bike-riders-died-2-pedestrians-injured/">बेतिया

: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, फिर 2 राहगीर को मारी टक्कर
मृतक के पुत्र लखी नारायण महतो ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे जहरीले सांप ने उसके माता-पिता को डंस लिया था. दोनों को गंभीर अवस्था में रात के करीब 1:30 बजे एमजीएम अस्पताल ले गए थे. वहां चिकित्सकों ने बाहर से दवाइयां लाने को कहा. जब तक दवाइयों का प्रबंध करता तब तक काफी देर हो चुकी थी. आज सुबह करीब 8:30 बजे चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां अभी भी बेहोश है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही