Search

 
 
 

आदित्यपुर : मतदाता जागरूकता को लेकर सोशल मीडिया कैंपेनिंग ''मैं भी इलेक्शन एम्बेसडर'' 7 को

 
  • एसडीओ ने कहा- अभियान के सफल संचालन हेतु सबकी सहभागिता जरूरी
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता हेतु 7 मई को संध्या 6 से 8 बजे मध्य सभी सोशल मीडिया हैंडल पर ``मैं भी इलेक्शन एम्बेसडर`` सोशल मीडिया कैंपेनिंग संचालित होगा. कार्यक्रम स्वीप के तहत विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थी, जिला आईकॉन, सोशल मीडिया प्रभावक, चेंबर ऑफ कॉमर्स, मजदूर यूनियन, कॉरपोरेट्स आदि के माध्यम से गतिविधि संचालित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/23-candidates-from-chatra-17-each-from-hazaribagh-and-koderma-are-in-the-fray-see-the-complete-list/">चतरा

से 23, हजारीबाग और कोडरमा से 17-17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, देखें पूरी लिस्ट…
इस गतिविधि के अंतर्गत संगीत, कविता, रंगोली, फोटोग्राफ्स, एवं अन्य प्रचार सामग्रियों को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैसटैग के साथ आधिकारिक एवं निजी सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपलोड किया जा सकता है. हर नागरिक इलेक्शन एम्बेसडर बन सकता है. जनता से अपील है कि वे 7 मई को गतिविधि का हिस्सेदार बनें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही