Search

आदित्यपुर : सोशल मीडिया के कार्यकर्ता भाजपा का एक मजबूत स्तंभ है : अवस्थी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में सोशल मीडिया विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के माध्यम से जिले के सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की उपयोगिता एवं बेहतर उपयोग पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा की आईटी व सोशल मीडिया का महत्व आगामी चुनाव को देखते हुए व्यापक है. सोशल मीडिया द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. मुख्य अतिथि व भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक राहुल अवस्थी ने आईटी व सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की बारीकियों को समझाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-international-seminar-organized-at-karim-city-college-on-completion-of-100-years-of-radio-broadcasting/">जमशेदपुर

: रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष पूरे होने पर करीम सिटी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

विवादित टिप्पणी या पोस्ट से बचना चाहिए

प्रदेश संयोजक राहुल अवस्थी ने कहा कि हम सोशल मीडिया के माध्यम से कम समय में ज्यादा-ज्यादा लोगों तक अपनी बातें पहुंचा सकते हैं. सोशल मीडिया की भूमिका पिछले कई चुनावों में हमने देखा है और सोशल मीडिया के कार्यकर्ता भाजपा का एक मजबूत स्तंभ हैं. हमें विपक्ष द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रामक खबरों का शालीनता से जवाबी हमला करना है और खुलकर अपनी बातें रखनी है. हमें विवादित टिप्पणी या पोस्ट से बचना चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, जिला मंत्री दुलाल स्वांशी, सोशल मीडिया के जिला संयोजक निरंजन मिश्रा, सह-संयोजक दिवाकर सिंह, संजय सरदार, मनोज महतो, आकाश रंजन, विषकन्द प्रधान, सुमन मुखर्जी, बदरी दरोगा एवं मंडलों के सोशल मीडिया कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp