Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कांड्रा में कपड़ा दुकान पर फायरिंग मामले की जांच करने पहुंचे एसपी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा के श्वेता स्टोर में बीती रात हुई फायरिंग मामले की एसपी आनंद प्रकाश ने शनिवार को जांच की. एसपी ने श्वेता स्टोर के मालिक दुर्गा अग्रवाल से अपराधी श्रवण महतो के नाम से मांगी गई रंगदारी के हर पहलू की जांच करने का आदेश कांड्रा पुलिस को दिया है. बता दें कि घटना के बाद नकाबपोश अपराधियों ने दुकान में पर्चा फेंका था. जिसमें रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी लिखी गई थी. इस बात का खुलासा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ है. फेंके गए पर्चे में कांड्रा बानाडूंगरी निवासी श्रवण महतो और राहुल सिंह नामक व्यक्ति का जिक्र है. पर्चा में लिखा गया था कि रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-attended-the-meeting-of-the-management-committee-of-cami-hindi-high-school/">बहरागोड़ा

 : कैमी हिंदी हाई स्कूल के प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक

पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी

एसपी ने बताया कि दुकान मालिक से पूर्व में भी श्रवण महतो के नाम से फोन पर रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस द्वारा लगातार उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है जिससे रंगदारी मांगी गई थी.  पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है. एसपी ने बताया कि अपराधी श्रवण महतो हाल ही में चाईबासा रिमांड होम से छूटा है. अब फिर से उसकी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आ रही है. एसपी ने बताया कि श्रवण महतो और राहुल सिंह के संबंध में पुलिस जानकारियां जुटा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि इन दोनों अपराधियों द्वारा ही प्लानिंग के तहत फायरिंग की गई है या इनके नाम पर किसी अन्य गिरोह द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही