Search

 
 
 

आदित्यपुर : एसपी ने शुभेच्छा होटल पहुंच की जांच पड़ताल, फरार प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के आरआईटी मोड़ स्थित ओयो होटल शुभेच्छा में महिला की हुई हत्या मामले की जांच करने एसपी आनंद प्रकाश बुधवार को खुद होटल पहुंचे. उन्होंने होटल के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की और कमरा नंबर 101 का मुआयना किया. एसपी ने बताया कि मृतका क्रांति देवी (24 वर्ष) और फरार प्रेमी मोइनुद्दीन (32 वर्ष) दोनों लिव इन में रहते थे. दोनों अक्सर अलग-अलग होटलों में मिलते जुलते थे. क्रांति देवी को पति ने छोड़ दिया था, उसे एक बेटी है जिसके साथ वह अलग रहती थी और मीरुडीह में रहकर मछली बेचती थी. जबकि आरोपी मोईनुद्दीन आदित्यपुर में फल का ठेला लगाता था. दोनों ही बास्कोनगर में रहते थे लेकिन छुप-छुप के मिला करते थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-worship-of-maa-durga-is-being-held-in-purana-bazar-since-1924-artisans-of-bengal-engaged-in-making-grand-pandal/">चाकुलिया

: पुराना बाजार में वर्ष 1924 से हो रही मां दुर्गा की पूजा, भव्य पंडाल बनाने में जुटे बंगाल के कारीगर

पुलिस ने होटल संचालक से की पूछताछ

[caption id="attachment_425817" align="aligncenter" width="542"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/adtp-death-sp.jpeg"

alt="" width="542" height="383" /> मीडिया को जानकारी देते हुए आनंद प्रकाश[/caption] मंगलवार को भी दोनों छुप कर मिलने के लिए शुभेच्छा होटल में ऑनलाइन रूम बुक कराकर दिन में 12 बजे पहुंचे थे. शाम करीब साढ़े छह बजे होटल के कर्मचारी ने कमरा नंबर 101 का दरवाजा खुला देखा जिसमें भीतर झांकने पर उसे क्रांति देवी बेड पर औंधे मुंह पड़ी मिली. जिसकी जानकारी उसने संचालक को दी और संचालक ने पुलिस को खबर कर महिला के मृत पड़े होने की सूचना दी. एसपी ने बताया कि इस मामले में फरार मोइनुद्दीन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. एसपी ने होटल संचालक को भी थाना ले जाकर घंटों पूछताछ की है और होटल में बुकिंग की प्रक्रिया के साथ यहां आनेवाले लोगों के जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही