Search

 
 
 

आदित्यपुर : एसपी ने जारी किया आदेश, दशहरा को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : दशहरा व नवरात्र के मेले को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. यह आदेश सोमवार को एसपी आनंद प्रकाश ने जारी किया है. एसपी ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले के पुलिस विभाग के सभी कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है. दुर्गा पूजा व दशहरा महोत्सव को लेकर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की छुट्टी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-motor-bagbera-housing-colony-water-supply-scheme-fine-water-supply-started/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना की मोटर हुई ठीक, पानी की सप्लाई शुरू

सिर्फ विशेष परिस्थिति में मिलेगी छुट्टी 

एसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा का त्योहार 10 दिनों तक चलता है. इस दौरान विधि-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की जरूरत पड़ती है. इसी के मद्देनजर सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. सिर्फ विशेष परिस्थिति में किसी को छुट्टी दी जाएगी. इस संबंध में एसपी ने जिले के दोनों एसडीपीओ, डीएसपी, सभी थाना प्रभारी व जिले के सभी पुलिस कार्यालय के साथ सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किया है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-state-level-yoga-competition-the-participants-of-the-district-won-6-medals-including-two-gold/">चाईबासा

: राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने जीते दो गोल्ड सहित 6 मेडल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही