Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नक्सली बंदी को लेकर एसपी ने थानों को दिया अलर्ट पर रहने का आदेश

Adityapur (Sanjeev Mehta) 22 जनवरी को नक्सलियों के झारखंड बंद के आह्वान को लेकर सरायकेला खरसावां एसपी आनंद प्रकाश ने सभी थानों और पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है. बता दें प्रतिबंधित माओवादी संगठन की ओर से 22 जनवरी को झारखंड बंद की घोषणा की गई है. जिसको देखते हुए सरायकेला खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश ने सभी थाने को चौकसी बरतने, और पुलिस गश्त को तेज करते हुए चौक चौराहे पर आर्म्स जांच, सघन वाहन जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने का अलर्ट जारी किया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abortion-of-a-minor-was-done-4-times-on-the-pretext-of-marriage/">जमशेदपुर

: शादी का झांसा देकर नाबालिग का 4 बार करवाया गर्भपात

गणतंत्र दिवस पर सतर्क रहने का दिया गया आदेश

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस बुधवार से ही संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही है. जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि खूंखार नक्सली कृष्णा हंसदा की गिरफ्तारी को लेकर माओवादियों ने 22 को झारखंड बंद बुलाया है. जिसे देखते हुए जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस प्रतिष्ठानों को अलर्ट कर दिया गया है. वहीं गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लेकर भी जिले के पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का अल्टीमेटम दिया है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-many-programs-will-be-organized-on-the-anniversary-of-navdurga-temple/">मनोहरपुर

: नवदुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही