Search

 
 
 

आदित्यपुर : सरायकेला डीसी के बाद एसपी भी हटाए गए, विमल कुमार बने नए एसपी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मंगलवार को सरायकेला के उपायुक्त हटाये गए थे. ठीके उसके 24 घंटे बाद ही जिले के एसपी भी हटा दिए गए. सरायकेला-खरसावां के नए एसपी के रूप में विमल कुमार को जिले की कमान मिली है. जबकि पुराने एसपी आनंद प्रकाश को मुख्यालय में योगदान देने का आदेश जारी हुआ है. झारखंड सरकार के गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बुधवार को राज्य के सात जिले के आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी डॉ विमल कुमार को सरायकेला-खरसावां का एसपी बनाया गया है. इसके अलावा नौशाद आलम अंसारी को साहिबगंज, प्रियदर्शी आलोक को बोकारो, अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर, रेशमा रमेशन को पलामू, दीपक कुमार शर्मा को गिरिडीह तथा पितांबर सिंह खेरबार को दुमका का नया एसपी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-ghatshila-center-got-the-first-rank-in-the-country-in-the-review-meeting-of-bank-of-india/">घाटशिला

: बैंक ऑफ इंडिया की समीक्षात्मक बैठक में घाटशिला सेंटर को मिला देशभर में पहला रैंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही