Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गुरुवार व शनिवार को जियाडा में फरियादियों से मिलेंगे एसपी

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अब हर गुरुवार और शनिवार को जियाडा में फरियादियों से सरायकेला एसपी डॉ बिमल कुमार मिलेंगे. गुरुवार को इसकी शुरुआत करते हुए एसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन की बेहतर तैयारी है. जिले के 100 से अधिक लोगों को धारा 107 के तहत नोटिस जारी किया गया है और 10 शातिर अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर करने की कार्रवाई का आदेश दिया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aradhana-cultural-program-cum-wall-decoration-competition-organized-on-mahalaya-in-rambha-college-of-education/">जमशेदपुर

: रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महालया पर “आराधना” सांस्कृतिक कार्यक्रम सह दीवार सज्जा प्रतियोगिता आयोजित
दुर्गा पूजा की तैयारी पर बोलते हुए एसपी ने कहा कि पूजा के दौरान रैश ड्राइविंग, वाहनों में अतिरिक्त ध्वनि, ट्रिपल राइडिंग पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश सभी थाना प्रभारियों और ट्रैफिक प्रभारी को दे दिया गया है. सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन की व्यवस्था, पर्याप्त वोलेंटियर्स आदि रखने का आदेश जारी किया गया है. सभी थानों में शांति समिति की बैठक हो चुकी है. पूजा के दौरान पंडाल से लेकर सड़कों तक पुलिस बल की तैनाती रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही