Search

आदित्यपुर : विशेष शाखा को मिला कार्यालय के लिए नया भवन, डीएसपी ने किया उद्घाटन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले के विशेष शाखा को लंबे अंतराल के बाद कार्यालय के लिए नया भवन मिला है. इस भवन का उद्घाटन विशेष शाखा के डीएसपी आशीष कुमार माहली ने शनिवार को फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. बता दें कि लंबे समय से विशेष शाखा का कार्यालय खंडहरनुमा भवन में चल रहा था. कर्मचारियों में प्लास्ट गिरने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रही थी. अब नवनिर्मित भवन में कार्यालय का शुभारंभ होने से कार्य करने में सहूलियत होगी. इस उद्घाटन समारोह में विशेष शाखा के इंस्पेक्टर अजय ठाकुर, नंद किशोर कुमार, दीपाली नायक, अर्जुन पूर्ति, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, अनुज कुमार और अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-villagers-submitted-memorandum-to-village-head-for-repair-of-road/">खरसावां

: सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp