Search

 
 
 

आदित्यपुर : एक्सआईटीई कॉलेज में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया स्थित एक्सआईटीई कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) द्वारा शनिवार को भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कॉलेज में युवा दिवस के उपलक्ष्य पर सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इसी के तहत महाविद्यालय स्तरीय इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में उप प्राचार्य फादर डॉक्टर मुक्ति एवं प्रोफेसर डॉक्टर पार्था प्रिय दास शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-absconded-with-1-25-lakh-from-the-shop-on-the-pretext-of-buying-utensils/">जमशेदपुर

: बर्तन खरीदने के बहाने दुकान से 1.25 लाख लेकर फरार हुई महिला

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

भाषण प्रतियोगिता में रश्मि मिश्रा प्रथम, द्वितीय स्थान पर सिमरन कुमारी, तृतीय स्थान पर अनिल रहे. वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रज्ञा जैस्मिन सोरेन, द्वितीय स्थान पर रीति राणा, तथा तृतीय स्थान पर अदिति महाकुद विजेता रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी नवल नारायण चौधरी ने किया. इस अवसर पर डाक्टर राधा महाली और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही