Search

 
 
 

आदित्यपुर : श्री सत्य साईं ट्रस्ट ने बंतानगर में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : श्रीसत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल जमशेदपुर द्वारा वार्ड संख्या-26 के बंतानगर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए एकदिवसीय निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 20 गर्भवती महिलाओं के निबंधन के बाद स्वास्थ्य की जांच के साथ हीमोग्लोबिन व ब्लड शुगर की जांच की गई. निबंधित सभी गर्भवती महिलाओं के शिशु के जन्म तक के सारे खर्च श्रीसत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन जमशेदपुर द्वारा वहन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : पंचायत">https://lagatar.in/panchayat-samiti-member-lacho-devi-dies-two-youths-injured-in-road-accident/">पंचायत

समिति सदस्य लाछो देवी का निधन, सड़क हादसा में 2 युवक जख्मी

जांच टीम में ये लोग हुए शामिल

स्वास्थ्य जांच टीम में डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. मानसी गुप्ता के अलावा 6 स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे. शिविर को सफल बनाने में वार्ड पार्षद पूजा साहू, पूर्व पार्षद संदीप साहू, अशोक कालिंदी, शनि कुमार, चंदन शर्मा, सन्नू प्रसाद सोनू, सपन मांझी, दीनू महतो, नोमु राउत, शंकर सिंह, राकेश शर्मा आदि का भरपूर सहयोग रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही