Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिवार को सरायकेला रोजगार मेले में पांच सौ से भी अधिक बेरोजगारों को क्षेत्र के विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन ने ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र बांटा. नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मंत्री चम्पई सोरेन ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा कि सरकार जनता से किये वायदों को पूरा कर रही है. अब युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में झारखंड सरकार अपना संकल्प पूरा कर रही है. वे शनिवार को जिला नियोजनालय में रोजगार मेला का आयोजन में बोल रहे थे. बता दें कि झारखंड सरकार ने पिछले दिनों नियोजन नीति में संशोधन करते हुए निजी कंपनियों में 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को आरक्षण देने की घोषणा की है. जिसके बाद से जिला प्रशासन लगातार निजी कंपनियों के साथ बैठक कर कंपनियों में 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-childrens-fair-organized-saranda-upgraded-middle-school-digha/">मनोहरपुर
: सारंडा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दीघा में बाल मेला आयोजित
रनौत की फिल्म क्वीन को लेकर यामी गौतम ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
: सारंडा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दीघा में बाल मेला आयोजित
जिला नियोजन पदाधिकारी ने अतिथियों का किया सम्मान
रोजगार मेले में जिले के सरकारी संस्थानों के अलावा छोटी-बड़ी 25 कंपनियों के स्टॉल लगाए गए हैं. जिसमें युवक-युवतियों ने अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार के लिए पहुंचे थे. जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने सभी अतिथियों का सम्मान पारंपरिक तरीके से किया. मंत्री चंपई सोरेन ने युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा झारखंड सरकार शुरू से ही यहां के स्थानीय आदिवासी मूलवासियों को रोजगार से जोड़ने को लेकर कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर जहां जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं के हाथों में रोजगार देकर उनका जीवन सुखमय बनाने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : कंगना">https://lagatar.in/yami-gautam-told-an-interesting-story-about-kangana-ranauts-film-queen/">कंगनारनौत की फिल्म क्वीन को लेकर यामी गौतम ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Leave a Comment