Search

 
 
 

आदित्यपुर : राज्य सरकार भी 4 फीसदी महंगाई भत्ता होली के पूर्व दे कर्मचारियों को : गांगुली

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : केंद्र सरकार ने 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता की घोषणा कर दी है. अब राज्य सरकार भी होली के पूर्व महंगाई भत्ता की घोषणा करे. यह मांग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता शशांक गांगुली ने की है. उन्होंने बताया कि कल 7 मार्च 24 के कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की घोषणा की है. इसे भी पढ़ें : नाइजीरिया">https://lagatar.in/nigeria-gunmen-attack-a-school-and-kidnap-287-children/">नाइजीरिया

 :  बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला कर 287 बच्चों का अपहरण कर लिया
इससे अब मंहगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो गया है. केंद्र के तर्ज पर अब राज्य सरकार से भी शशांक गांगुली ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से होली से पूर्व राज्य कर्मियों को 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की अपील की है. श्री गांगुली ने कहा चंपाई सोरेन हमेशा मजदूरों और कर्मचारियों का ही भला चाहा है इसलिए पूरी उम्मीद है कि होली से पूर्व राज्य कर्मियों को होली का तोहफा निश्चित रूप से देंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही