Search

 
 
 

आदित्यपुर : जेआरडीसीएल पर कार्रवाई करे राज्य सरकार : पुरेंद्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की सभी बंद पड़ी सोडियम वेपर लाइटों को चालू किए जाने एवं दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर 3 दिन पूर्व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के जीएम राजीव सिन्हा से मोबाइल पर संपर्क किया था. जीएम राजीव सिन्हा ने आश्वासन दिया था कि रांची से सोडियम बल्ब मंगाकर दुर्गा पूजा से पूर्व हाइड्रा की मदद से मुख्य मार्ग के बंद लाइट चालू कर दी जाएगी. साथ ही सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था की जाएगी. इस हेतु आदित्यपुर गम्हरिया में कूल 6 डीजी लगाए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/news-from-kolhan-illegal-occupation-of-tribal-land-will-be-investigated-minister/">कोल्हान

की खबरें : आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे की होगी जांच : मंत्री
मगर आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी नवरात्रि के पांचवें दिन टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरमती नहीं शुरू की गई है. सर्विस रोड के स्ट्रीट लाइट तो पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से बंद पड़ी हुई है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि अगर मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड के स्ट्रीट लाइट जेआरडीसीएल द्वारा नहीं बनाया गया तो दुर्घटना एवं अन्य प्रशासनिक समस्या उत्पन्न होने की संभावना है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पिछले कई महीनो से जेआरडीसीएल को मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की लाइट मरम्मत करने एवं सोडियम वेपर लाइट की जगह एलईडी लाइट लगाने की मांग की जा रही है, मगर आम जनता की मांग को जेआरडीसीएल के उच्च अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं. पुरेंद्र नारायण सिंह ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार से यह मांग किया है कि एग्रीमेंट के अनुसार जेआरडीसीएल के कार्यों की सघन जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए. प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, प्रदेश सचिव राजद देव प्रकाश, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद् एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही