Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मार्च 2024 तक राजकीय पॉलीटेक्नीक को मिलेंगे नए भवन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मार्च 2024 तक राजकीय पॉलीटेक्नीक को नए भवन की सौगात मिलने की संभावना है. वर्तमान संस्थान के ही पिछले हिस्से में 27 करोड़ की लागत से चार तल्ला एकेडमिक बिल्डिंग और ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जोर शोर से जारी है. इसके तीन तल्ले पर एकेडमिक कार्य होंगे जबकि चौथे तल्ले पर 300 सीट का ऑडिटोरियम होगा. यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉ. श्रीकांत प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि संस्थान में ही दूसरे फेज में चार तल्ला पर स्टूडेंट रिसोर्स बिल्डिंग भी बनेगा जिसमें 1000 बेड का छात्र होस्टल के साथ आधुनिक लाइब्रेरी, कैफेटेरिया, म्यूजिक क्लब, जिम और प्लेसमेंट सेंटर की सुविधा होगी. बता दें कि झारखंड के अग्रणी पॉलीटेक्नीक संस्थान के रूप में गिना जाने वाला आदित्यपुर का राजकीय पॉलीटेक्नीक संस्थान करीब 10 वर्षों से जर्जर हालत में है. यहां से हर वर्ष 90 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट अच्छे संस्थाओं में होता है लेकिन यहां की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में है. [caption id="attachment_735035" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Adityapur-Polytechnic-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पॉलीटेक्नीक कॉलेज के पिछे बन रहा निर्माणाधीन भवन.[/caption] इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-death-of-social-worker-shakaldeep-yadav-wave-of-mourning/">मनोहरपुर

: समाज सेवी शकलदीप यादव का निधन, शोक की लहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही