Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजयुमो झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू को यूपी में किया गया सम्मानित

 
Adityapur (Sanjeev mehta) : उत्तर प्रदेश (यूपी) में भाजयुमो के सुशासन यात्रा में भाजयुमो झारखंड से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कृष्ण राजू शामिल हुए और झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है. दूरभाष पर यह जानकरी देते हुए राजू ने बताया कि उन्हें इस दौरान मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का अवसर मिला और वहां सम्मानित भी किया गया है. उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास लखनऊ में आज भेंट किया और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया. [caption id="attachment_548312" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Adityapur-BJPYm.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुख्यमंत्री से मिलते विनय कृष्ण राजू.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-on-youth-in-adityapur-bullet-got-stuck-in-left-eye-condition-critical/">जमशेदपुर

: आदित्यपुर में युवक पर फायरिंग, गोली बाएं आंख में फंसी, हालत गंभीर

सरकार के विकास कार्यों व योजनाओं के बारे में दी जा रही है जानकारी

उन्होंने बताया कि दरअसल देश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा सुशासन यात्रा के जरिए केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही प्रदेश की सरकारों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच रख रही है. भाजपा देश में राष्ट्रवाद, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव को जीवित किया है. इस नवजागरण को ही मजबूत करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कार्यकर्ताओं के लिए "सुशासन यात्रा" की परिकल्पना की है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-state-team-investigates-pm-housing-scheme/">हजारीबाग

: स्टेट टीम ने की पीएम आवास योजना की जांच

सुशासन यात्रा में 14 प्रदेशों के 42 प्रतिनिधि हुए शामिल

भाजपा की तीन दिवसीय "सुशासन यात्रा" में 14 प्रदेशों के 42 प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश पहुंचे थे. भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में ये सुशासन यात्रा कर्नाटक से प्रारंभ हुई और उत्तर प्रदेश में यात्रा की दशमी यात्रा 6 फरवरी को समाप्त हुई. जिसमें झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का उन्हें अवसर मिला. इस सुशासन यात्रा का दूरगामी परिणाम आने वाले दिनों में भाजपा को सांगठनिक रूप से मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही