Search

 
 
 

आदित्यपुर : थाना प्रभारी निकले सड़क पर, नशा कर रहे लोगों को खदेड़ा

 
Adityapur :  आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार सोमवार को देर शाम सड़कों पर गश्ती करने निकले.  राजन कुमार ने चौक चौराहों पर जमावड़ा लगाने वाले, सड़कों के किनारे नशा सेवन करने वालों को खदेड़ कर भगाया है. उन्होंने कई लोगों को पहली गलती मानकर चेतावनी देकर छोड़ दिया कि दूसरी बार बक्शे नहीं जाएंगे. इमली चौक, शेरे पंजाब चौक, आकाशवाणी सर्विस लेन, पान दुकान चौक और जय प्रकाश उद्यान आदि जगहों पर थाना प्रभारी ने पैदल चलकर भ्रमण किया और जमावड़ा लगाने वालों को खदेड़ कर भगाया. बता दें कि बीते कुछ दिनों से आदित्यपुर में क्राइम बढ़ गया है. जिसे देखते हुए उन्होंने विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-one-year-each-for-former-mla-badkunwar-gagrai-and-gurucharan-nayak/">चाईबासा

: पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई और गुरुचरण नायक को एक-एक साल की सजा

मोबाइल और पर्स स्नैचिंग की घटना बढ़ी 

बता दें कि आदित्यपुर के चौक चौराहे पर खोले गए सरकारी शराब की दुकानों से लोग शराब खरीदकर सड़कों के किनारे ही उसका सेवन करने लग जा रहे हैं, इससे रास्ते से गुजरने वाले आम लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. नशा करने की वजह से हर दिन एक्सीडेंट का मामला भी बढ़ रहा है. इसके अलावा चोरी की घटना में भी बढ़ोतरी हुई है. महिलाओं से मोबाइल और पर्स स्नैचिंग के मामला भी बढ़ गया है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने खुद गश्ती कर चौक चौराहों पर अड्डेबाजी करने वालों को चेतावनी दे दी है कि अब वे सुधर जाएं. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार ब्राउन शुगर,  अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-home-department-wrote-to-the-centre-urging-to-extend-rafs-deputation-till-june-24/">रांची

हिंसा : गृह विभाग ने केंद्र को लिखा पत्र, रैफ की प्रतिनि‍युक्ति 24 जून तक बढ़ाने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही