Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 7 घंटे में चोरी की बाइक बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी पुलिस ने सात घंटे के अंदर चोरी गया बाइक बरामद कर आरोपी को जेल दिया है. आरआईटी पुलिस को 23 अप्रैल की शाम मीरुडीह निवासी दुखु हांसदा ने अपनी बाइक जेएच 05 बीटी 9186 के मीरुडीह स्थित जगदीश होटल के पास से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसे बीती रात ही आरआईटी थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने एक टीम गठित कर गुप्ता क्लिनिक के पीछे से राकेश देवगम के घर से बरामद कर लिया. राकेश देवगम से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने ही कल जगदीश होटल के पास से उक्त बाइक को चुराया था. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त युवक चोरी की घटना में पूर्व भी जेल जा चुका था, जिसमें उसे हाल ही में जमानत मिली है. वह शातिर चोर है. इसे भी पढ़ें :पटना:">https://lagatar.in/patna-samrat-chaudhary-got-the-support-of-upendra-kushwaha-attacked-nitish-kumar/">पटना:

सम्राट चौधरी को मिला उपेंद्र कुशवाहा का साथ, नीतीश कुमार पर बोला हमला
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही