Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा के पाटलिपुत्रा कंपनी में हुई 25 लाख की चोरी के सामान बरामद

 
  • पुलिस चोरों की कर रही है तलाश
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा पुलिस ने 14 मई की रात पाटलिपुत्रा कंपनी में हुए करीब 25 लाख रुपए के चोरी हुए सामान की बरामदगी 2 दिनों की छापेमारी के बाद कर ली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कांड्रा-चौका मार्ग पर पर स्थित रघुनाथपुर जंगल से सामान बरामद की है. बरामद सामान में पीवीसी पाइप बनाने का डाई चार पीस, सीजर 17 पीस, मेंडरल 24 पीस और एक्साइड बैटरी 8 पीस बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : सड़क">https://lagatar.in/vinod-singh-is-a-leader-who-struggled-from-street-to-house-this-is-how-annapurnas-stature-increased-in-bjp/">सड़क

से सदन तक संघर्ष करनेवाले नेता हैं विनोद सिंह, भाजपा में ऐसे बढ़ा अन्नपूर्णा का कद
हालांकि चोर का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों द्वारा रघुनाथपुर जंगल में चोरी की गई सभी सामान को अन्यत्र खपाने के लिए छिपा कर रखा गया था, मगर  पुलिस को सूचना मिल गई और सामान की बरामदगी कर ली गई है. फिलहाल इस कांड में संलिप्त चोरों की तलाश जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही