Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सीवरेज-जलापूर्ति के लिए जनता को दी जा रही परेशानी को जल्द कराएं बंद - समन्वय समिति

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  नागरिक समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर विनोद श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है. विदित हो कि ज्ञापन पिछले दो वर्षों से सीवरेज-जलापूर्ति व नाली निर्माण के विकास के लिए जनता को दी जा रही परेशानी को जल्द बंद करने की मांग को लेकर दिया गया है. इस दौरान समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह ने मेयर को बताया कि निगम क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं के एजेंसी के कर्मचारियों के बीच समन्वय का अभाव है. इस वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़े :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-anil-mandal-drowned-in-the-mandal-pond-of-sindri/">धनबाद

: सिंदरी के मंडल तालाब में अनिल मंडल डूब गया

एक ही सड़क को बार-बार खोदा जा रहा है

उन्होंने बताया कि एक ही सड़क को अलग-अलग ऐजेंसी द्वारा तीन बार खोदा जा रहा है. आने वाले समय में मानसून आनेवाली है. ऐसे में बरसात में नगर निगम नरक निगम बन जाएगा जो कि पिछले दो वर्षो से होता आ रहा है. इसलिए नागरिक समन्वय समिति यह मांग करती है कि इसे मामले को गंभीरता से लेते हुये इस परेशानी से आम लोगों को निजात दिलाएं. प्रतिनिधिमंडल में विमल सिंह, निरंजन मिश्रा, सुमन राय आदि शामिल थे. इसे भी पढ़े : बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-second-randomization-of-polling-personnel-for-panchayat-elections/">बोकारो:

पंचायत चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही