Search

 
 
 

आदित्यपुर : गर्मी में जलापूर्ति की समस्या दूर करने की बनी रणनीति

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में गर्मी में जलापूर्ति की समस्या दूर करने की रणनीति बनाई जा रही है. नगर निगम ने दो टाइम जलापूर्ति के लिए जलापूर्ति का कार्य कर रहे जिंदल पावर वर्क्स को समपिट बनाकर पानी का स्टोरेज क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया है. नगर निगम आदित्यपुर के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने निगम क्षेत्र में चल रहे पुरानी जलापूर्ति योजना की समीक्षा करते हुए पिछले दिनों क्षेत्र में ज्यादा जलापूर्ति की मांग को देखते हुए दो टाइम जलापूर्ति करने की योजना पर चर्चा की. इसके लिए जलापूर्ति पर काम कर रही एजेंसी जिंदल पावर को समपिट बनाकर स्टोरेज क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-due-to-financial-constraints-a-young-man-hanged-himself-to-death-in-a-tree/">रांची

: आर्थिक तंगी के कारण युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

नए डीपीआर का कार्य पूर्ण नहीं होता है तब-तक बनी रहेगी समस्या 

उन्होंने बताया कि पीएचईडी के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि लगभग 15 सालों से जलापूर्ति एक ही समय में दी जा रही है. प्लांट की क्षमता 21 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) का है. जबकि पानी का डिमांड वर्तमान में कई गुना बढ़ गया है. चूंकि होल्डिंग धारकों की संख्या लगभग 45000 हो गया है. पानी का सप्लाई तब तक नहीं बढ़ाया जा सकता जबतक प्लांट में पानी का फिल्टरेशन करने का क्षमता ना बढ़ाया जाए. ऐसे में वर्तमान की 21 एमएलडी क्षमता नाकाफी है. नये प्रोजेक्ट में 90 एमएलडी हो जाने के बाद स्वतः 24 गुना 7 जलापूर्ति सभी घरों के लिए सुनिश्चित हो सकेगी. अभी जो पुरानी डब्ल्यूटीपी है वो 50 वर्ष पुराना है. प्लांट का डिजाइन 30 वर्षों के लिए होता है. जब तक नए डीपीआर के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं होता है तब तक समस्या बनी रहेगी. विभाग के द्वारा लोगों को समपिट बनाने को कहा गया है ताकि पानी स्टोरेज कर रात में समपिट से पानी ऊपर के टंकी में भरे जाय और अधिक जलापूर्ति हो सके. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-rail-wheel-in-khemashuli-on-the-fifth-day-and-highway-jam-on-the-sixth-day/">चाकुलिया

: खेमाशुली में पांचवे दिन रेल चक्का और छठे दिन हाईवे जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही