Search

 
 
 

आदित्यपुर : सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला के जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा समिति ने मंगलवार को एनआर प्लस टू हाई स्कूल में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पुस्तक भी वितरण किया गया. इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा की टीम द्वारा विद्यार्थियों को आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जाए एवं दुसरों को भी कैसे बचाया जाये इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को किस प्रकार कम किया जाए इस पर भी विद्यार्थियों से विचार-विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjps-meeting-regarding-booth-organization/">मनोहरपुर

: बूथ संगठन को लेकर भाजपाइओं ने की बैठक

ज्यादातर मौत व दुर्घटना बाइक से हो रही है

विद्यार्थियों को बताया गया कि दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु एवं दुर्घटना बाइक से हो रहा है, इससे पता चलता है कि बाइक की गति अधिक, लापरवाही से वाहन चलाने, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना गाड़ी ड्राइव करने सेट्रिपल राइड करने से दुर्घटना होती है. इसलिए बाइक,कार चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक है. जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-will-continue-to-work-in-the-interest-of-advocates-rajesh-shukla/">चाईबासा

: अधिवक्ताओं के हित में निरंतर कार्य करता रहूंगा – राजेश शुक्ल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही