Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया आदित्यपुर इंडस्ट्री का दौरा

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट तथा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने गुरुवार को ऑटो क्लस्टर आदित्यपुर का दौरा किया. जहां विद्यार्थियों को ट्रेनिंग एंड आईटी हेड के विशेषज्ञ मन्नू कुमार ने छात्रों के साथ मेटलर्जिकल लैब, मेट्रोलॉजी लैब, स्पेक्ट्रो लैब, मैन्युफैक्चरिंग टूल रूम आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातों से छात्रों को अवगत कराया और उन्हें ईंट की गुणवत्ता की जांच, वजन लेने संबंधित बातें विभिन्न मशीनों के द्वारा प्रैक्टिकल कर दिखाया गया. छात्रों के प्रश्नों का जवाब मन्नू कुमार ने दिया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-two-day-indra-yagya-started-at-mythological-chitreshwar-shiva-temple-for-rain/">बहरागोड़ा

: वर्षा के लिए पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर में दो दिवसीय इंद्र यज्ञ शुरू

कम्पनी का दौरा विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक रहा

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की सहायक प्राध्यापक अदिति गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह कम्पनी दौरा निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभप्रद रहा. यहां विद्यार्थियों को मशीनों से संबंधित जानकारी तथा एच आर डिपार्टमेंट, मार्केटिंग डिपार्टमेंट तथा आईटी डिपार्टमेंट से संबंधित बातें सीखने को मिली जो कक्षा में वे नही सीख पाते हैं. इस दौरे पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रंजीत कुमार तथा जया रानी महतो, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग तथा स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही