Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर में एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम के अंतर्गत अंडमान निकोबार द्वीप समूह के भिन्न-भिन्न संस्थानों से 45 छात्र-छात्राओं का एक समूह चार शिक्षकों के साथ झारखंड भ्रमण हेतु आए हुए हैं. शिक्षकों में संचालक डॉ. के वेंकटेशन, डॉ. डायना जोशलिन, जया प्रभा भट्टाचार्या एवं डॉ. अमृता वर्मा शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन अंडमान निकोबार द्वीप समूह के डॉ. बीआर अंबेडकर तकनीकी संस्थान और झारखंड के एनआईटी जमशेदपुर के द्वारा किया जा रहा है. 6 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम का आज चौथा दिन था. शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने उन्नत भारत अभियान के तहत निश्चित किए गए सेवा ग्राम केरा एवं एकल अभियान द्वारा संचालित बिरसा प्रकल्प का भ्रमण किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mine-officials-are-not-paying-attention-to-safety-rajendra-scindia/">किरीबुरु
: खदान के अधिकारी सुरक्षा पर नहीं दे रहे ध्यान : राजेन्द्र सिंधिया
: उत्कल गौरव मधुसूदन दास की 175वीं जयंती मनाई गई
: खदान के अधिकारी सुरक्षा पर नहीं दे रहे ध्यान : राजेन्द्र सिंधिया
छात्रों का गांव के लोगों ने किया स्वागत
केरा में उनका स्वागत केरा गांव के प्रमोद महापात्र, परेश मंडल, दशरथ प्रधान द्वारा किया गया. तत्पश्चात उन्होंने केरा ग्राम के ग्रामीणों से मुलाकात कर वहां के जनजीवन एवं संस्कृति के बारे में जाना साथ ही अपनी संस्कृति के बारे में भी बताया. केरा में संकल्प द्वारा संचालित केंद्र के बच्चों ने अंडमान से आए विद्यार्थियों के साथ संवाद किया. वहां दोनों समूह ने सामूहिक गीत गाया. केरा भ्रमण के पश्चात वे पवित्र एवं लोकप्रिय केरा के भगवती माता के मंदिर का दर्शन किए. दल इसी क्रम में करंजो एकल विद्यालय गया जहां महिला सशक्तीकरण के प्रशिक्षण, कंप्यूटर केंद्र एवं कृषि कार्य के प्रशिक्षण को देखा एवं प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों के साथ संवाद किया. उन्होंने हल्दी प्रोसेसिंग प्लांट भी देखा. भेन में स्थापित कम्प्यूटर लैब जो गांव-गांव जाकर प्रशिक्षण देता है, देखकर अंडमान के छात्र बहुत प्रभावित हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-175th-birth-anniversary-of-utkal-gaurav-madhusudan-das-celebrated/">जमशेदपुर: उत्कल गौरव मधुसूदन दास की 175वीं जयंती मनाई गई
Leave a Comment