Search

आदित्यपुर : स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को गुरुवार को पुरस्कृत किया गया. बता दें कि जीजीएसपीआई कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को झंडोत्तोलन के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किये गए थे. जिसमें क्विज, गीत, नृत्य आदि में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता में सफल हुए विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि भाजपा नेता गणेश महाली एवं स्थानीय पार्षद सुधीर कुमार के द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस आयोजन में संस्थान के लगभग 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के निदेशक गुरप्रीत सिंह सेहरा, शिक्षक मंजीत, प्रीयम, अंकिता, विक्रम, सुखपाल एवं प्रिया का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-new-ee-took-charge-welcomed-by-employees-and-leaders/">आदित्यपुर

: नयी ईई ने लिया प्रभार, कर्मचारी व नेताओं ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//