Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नेताजी की 125वीं जयंती पर सुभाष मंच करेगा विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : नेताजी सुभाष मंच और सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन के द्वारा दो साल बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी. नेताजी का जन्म दोपहर 12:15 बजे हुआ था इसलिए उसी समय सभी अनुयायी अपने घर में शंख ध्वनि करेंगे. 12:15 बजे शेखर डे के द्वारा शेरे पंजाब सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम शाम को पांच बजे से फुटबॉल मैदान में आयोजित होगा. इसमें कमिश्नर कोल्हान मनोज कुमार, कोलकाता से फिल्म निदेशक अम्लान कुसुम घोष, पूर्व कमिश्नर विजय कुमार को आमंत्रित किया गया है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-worship-of-maa-kali-till-late-night-on-mauni-amavasya/">आदित्यपुर

: मौनी अमावस्या पर देर रात तक हुई मां काली की आराधना

छऊ गुरु तपन पटनायक देंगे कार्यक्रम की प्रस्तुति

अम्लान कुसुम नेताजी पर रिसर्च कर फीचर फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं. शाम में छह बजे छऊ गुरु तपन पटनायक के द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. इस कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है जो नेताजी के जीवनी पर आधारित नृत्य आदि की प्रस्तुति देंगे. इस दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. कार्यक्रम में जिले के डीसी, एसपी, एसडीएम सभी को आमंत्रित किया गया है. इसकी जानकारी बंगीय एसोसिएशन और मंच के सदस्यों ने एक प्रेसवार्ता में दी. मौके पर मंच के अध्यक्ष पीके नंदी, अभिजीत दत्ता, शक्ति दास, असीम रॉय, नीतीश तिवारी, सीताराम लोहरा, कमल दास, मो सत्तार, मो जुबेर, बीके सेन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही