Search

 
 
 

Adityapur  : सुभाष प्रामाणिक को प्रेम प्रसंंग के विवाद में मारी गई गोली - एसपी

 
  • सुभाष की भतीजी के साथ था एक आरोपी का प्रेम प्रसंग
  • बस्ती के अन्य चार साथियों के साथ मारी थी गोली
  • सभी आरोपी हथियार का साथ गिरफ्तार
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  सुभाष प्रामाणिक पर 27 अगस्त की सुबह हुए हमले के मामले का खुलासा आज शुक्रवार को जिले के एसपी मुकेश लुणायत ने की. उन्होंने बताया कि सुभाष की भतीजी के साथ बस्ती के ही युवक रवि नायक का प्रेम प्रसंग था. जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. लड़की की शादी पिछले साल दिसंबर में होने के बावजूद रवि नायक उस लड़की को परेशान कर रहा था. इसी बात को लेकर सुभाष के साथ रवि नायक की अदावत चल रही थी .इसी विवाद में बस्ती के चार युवकों के साथ मिलकर रवि नायक ने सुभाष पर गोलीबारी की थी. एसपी ने बताया कि इस घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ सरायकेला के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने पांच अपराधियों के साथ 2 पिस्टल व 2 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-after-the-kidnapping-the-criminals-had-also-made-a-video-of-the-doctor-in-the-car/">Adityapur

  : अपहरण के बाद कार में डॉक्टर का वीडियो भी बनाया था अपराधियों ने
एसपी ने बताया कि इस गोलीकांड के सभी आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं. गिरफ्तार आरोपियों में रवि नायक, शम्भू महतो उर्फ छोटू, राजू कुमार उर्फ टकला, शुभम महतो, दीपांकर भुइंया शामिल हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उनके पास से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 4 जिंदा गोली और 4 खोखा बरामद हुआ है. प्रेसवार्ता में एसपी मुकेश लुनायत, एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :   Chandil">https://lagatar.in/chandil-uncontrolled-trailer-crushed-bike-rider-two-seriously-injured/">Chandil

  : अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, दो गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही