Search

 
 
 

आदित्यपुर : नियम व शर्तें पूरा नहीं करने पर हीरो समेत 11 वाहन कंपनियों की सब्सिडी बंद

 
Adityapur : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम की एजेंसी केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान हैं. इसका खामियाजा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहक भुगत रहे हैं. बताया जाता है कि केंद्र सरकार की टर्म ऑफ कंडीशन (नियम और शर्त्तें) पूरा नहीं करने को लेकर केंद्र सरकार ने हीरो समेत 11 वाहन कंपनियों की सब्सिडी बंद कर दी है. हालांकि इस बात को लेकर वाहन कंपनी सर्वोच्च न्यायालय गए हुए हैं, लेकिन वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहन के गड़बड़ाने पर न तो सर्विसिंग हो रही है न ही बैटरी का कोई काम हो रहा है. इस बात को लेकर शोरूम वाले ग्राहकों के हंगामे से परेशान हैं. इन्हें हर दिन ग्राहकों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है. शोरूम वाले अब सर्विसिंग के लिए वाहनों को रिसीव करना भी बंद कर दिए हैं. बता दें कि शुरुआती दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 35 से 40 फीसदी की सब्सिडी दी थी. इसके लिए कुछ टर्म ऑफ कन्डीशन रखी थी, लेकिन 2 साल के बाद सरकार ने 11 वाहन निर्माता कंपनियों पर टर्म ऑफ कन्डीशन का उल्लंघन का आरोप लगाकर न सिर्फ उनकी सब्सिडी बंद की है, बल्कि अब तक दिये सब्सिडी को वापस भी मांगना शुरू कर दिया है. इस बात से वाहन निर्माता कंपनी से लेकर ऑथोराइज्ड डीलर तक परेशान हैं. वहीं ग्राहक अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदकर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. इसेै भी पढ़ें : प्रमाण">https://lagatar.in/animal-herder-appealed-to-former-mla-for-compensation/">प्रमाण

पत्र के लिये विद्यार्थियों से खुलेआम वसूले जा रहे 300-300 रुपये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही