Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एसयूसीआई ने सीएम का किया पुतला दहन

Advertisement
Advertisement
Adityapur : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर जिला प्रभारी तथा राज्य कमेटी सदस्य लिली दास के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. होल्डिंग टैक्स में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी, पानी का निजीकरण, स्कूलों में फीस वृद्धि एवं शिक्षा का निजीकरण, बेलगाम महंगाई तथा बेरोजगारी के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारा लगाया गया और पुतला दहन किया गया . इससे पूर्व एक रैली आकाशवाणी चौक से शेरे पंजाब चौक होते हुए वापस आकाशवाणी चौक तक निकाली गई. वहां एक नुक्कड़ सभा किया गया तथा ज्वलंत मुद्दों के नारों के साथ झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-maa-niraso-seva-samiti-got-the-jammed-toilet-cleaned-in-balidungri-for-months/">जमशेदपुर

: मां निरासो सेवा समिति ने बालीडूंगरी में महीनों से जाम शौचालय की करवाई सफाई 

कार्यक्रम का संचालन विष्णु देव गिरि ने किया

लिली दास ने जन समस्याओं के विषय में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इन भी चीजों पर मूल्यवृद्धि वापस नहीं ली गई और मांगे पूरी नहीं होने पर जनता के साथ आंदोलन करूंगी. कार्यक्रम का संचालन विष्णु देव गिरि ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष धर, मौसूमी मित्रा, सुशांत सरकार, देवा मुखी, मालती देवी, अंजना भारती, गंभीर सरदार, ताप्ती चक्रवर्ती, विशाल सिंह, विशाल बर्मन, लकी कांत पातर, विजय राज, संदीप कुमार, मानस साहू, नितेश कर्ण, दीपक कुमार, डेनिश तिरिया, राजू कुमार, आलोक तनय सरकार, सुमन महतो का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-vehicles-collided-on-tata-kandra-road-major-accident-averted/">आदित्यपुर

: टाटा कांड्रा मार्ग पर दो वाहन टकराए, टली बड़ी दुर्घटना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही