Search

 
 
 

आदित्यपुर : एसयूसीआई ने जलाई छात्र विरोधी-अग्निपथ की प्रति

 
Adityapur : (sanjeev mehta) सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी ने गुरुवार को रोड नंबर चार आदित्यपुर-2 चौक पर अग्निपथ की प्रति जलाई गई. आदित्यपुर वन और आदित्यपुर-2 के पार्टी प्रभारी सुशांत सरकार एवं विष्णु देव गिरि ने युवाओं और आम लोगों को अपने वक्तव्य में कहा कि स्थाई प्रकृति के काम में ठेकेदारी प्रथा का पार्टी पुरजोर विरोध करती है. केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ संविदा की घोर निंदा करते है. क्योंकि इस संविदा से राष्ट्र का हित नहीं बल्कि अहित होगा. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-distribution-of-kcc-loan-of-42-55-lakhs-among-151-farmers/">घाटशिला

: 151 किसानों के बीच 42.55 लाख का केसीसी ऋण का हुआ वितरण

निजीकरण और ठेकेदारी में तब्दील कर दिया जाएगा

चार साल बाद अग्निवीर को न कोई पेंशन मिलेगा और ना हीं कैंटीन की सुविधा. स्थाई नौकरी होने पर जो संवैधानिक मौलिक अधिकार के तहत नौकरी करने वाले को जो सुविधाएं मिलती थी उससे भी वे वंचित रहेंगे. इतना ही नहीं यह स्कीम पास होते ही देशभर में जो भी स्थाई प्रकृति के काम है सरकारी तंत्र हैं उन्हें भी निजीकरण और ठेकेदारी में तब्दील कर दिया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन राजू कुमार, धन्यवाद ज्ञापन विशाल बर्मन ने किया. कार्यक्रम में विशाल बर्मन, मौसूमी मित्रा, धनंजय सिंह, राजू कुमार, विजय राज, सुशांत सरकार, दीपक कुमार, आलोक तनय सरकार, रेहान, रौनक राज, शिबू मुदैया, बजरंगी, उमाशंकर सिंह संतोष प्रसाद आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही