Search

 
 
 

आदित्यपुर : सुधा सिंह बनी सावन क्वीन, इलाइट टावर की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : इलाइट टावर आदित्यपुर की महिलाओं ने सोमवार को सोमवारी के दिन सावन महोत्सव का आयोजन किया. सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओ ने सावन की हरियाली छटा बिखेरती हुए माहौल को सावनमय कर दिया. महिलाएं सावन महोत्सव के दौरान विविध रूप और हरे रंग से सुसज्जित वस्त्रों में सजी धजी नजर आई. मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. महिलाओं ने नृत्य, संगीत सहित कई अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति कर आपस में सावन की खुशियां बांटी. इस दौरान अनेक मनोरंजन गेम्स भी खेला गया. इस कार्यक्रम में सुधा सिंह को महिलाओं ने सावन क्वीन चुना. कार्यक्रम की सफलता में बबीता राय, खुशी कुमारी, रूबी कुमारी, सरिता देवी, सीमा, पायल एवं इलाइट टावर की अन्य महिलाएं शामिल रहीं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ground-water-level-improves-due-to-water-coming-into-the-dry-river-kharkai/">आदित्यपुर

: सूखी पड़ी खरकई नदी में पानी आने से भूजल स्तर में सुधार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही