Search

 
 
 

Adityapur  : कांग्रेस नेता दीकू राम मांझी के पुत्र सुधाकर हांसदा ने किया झामुमो का समर्थन

 
  • कहा, युवाओं को भटकाव से बचाना उद्देश्य
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांग्रेस नेता दीकू राम मांझी के पुत्र सुधाकर युवाओं के साथ झामुमो के समर्थन में आगे आये हैं. शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि इसका मकसद युवाओं को भटकाव से बचाना है. वह आदित्यपुर के युवाओं को नशे की लत से दूर कर उन्हें सकारात्मक सोच के साथ नई दिशा दिखाना चाहते हैं. आज के युवा 500-1000 के चक्कर में पड़कर मुद्दा से भटक जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-new-circle-officer-rajaram-singh-munda-took-charge/">Baharagoda

  : नए अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने लिया पदभार
वह वर्तमान में बीबीएलएलबी के छात्र हैं और अब राजनीतिक जीवन में सक्रिय हो रहे हैं. इस विधानसभा चुनाव में युवा वर्ग उनके नेतृत्व में झामुमो को समर्थन करेंगे. सुधाकर के पिता दीकू राम मांझी 1991 में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे हैं और आज तक वे कांग्रेस के ही नेता हैं. वर्तमान में सुधाकर आदित्यपुर सरना महासभा से जुड़े हैं. प्रेसवार्ता में सुधाकर हांसदा के साथ रविन्द्र बास्के, दीपक सोरेन, शंकर किस्कू, गणेश मुर्मू आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-sail-guava-management-started-cleanliness-fortnight/">Kiriburu

: सेल, गुवा प्रबंधन ने स्वच्छता पखवाड़ा किया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही